फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shadab Alam became president and Pushpraj became general secretary

शादाब आलम अध्यक्ष और पुष्पराज बने महासचिव

Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shadab Alam became president and Pushpraj became general secretary
एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित त्रिवेणी क्लब में रविवार को ऑफिसर एशोसिएशन का चुनाव चुनाव अधिकारी अपर महाप्रबंधक अमित सिकदर उप चुनाव अधिकारी वरिष्ठ प्रबंधक ब्रजेश की देखरेख में सकुशल संपन्न हुआ। दस पदों के लिए 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 276 मतदाताओं में से 251 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के पश्चात कुछ ही देर बाद मतगणना शुरू हो गई। देर रात तक सभी पदों के चुनाव परिणाम आ गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने 131 मत पाने वाले शादाब आलम खान को अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव कसुमरा को 120 मत मिले थे। वहीं 134 मत पाने वाले पुष्पराज पटेल महासचिव पद के लिए विजयी घोषित किए गए। उन्होंने 116 मत पाने वाले अमित धीमान को पीछे छोड़कर उन्हें पराजित किया। उपाध्यक्ष प्रथम पद के लिए 167 मत पाने वाले आर बी सिंह व उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए 136 मत पाकर रीना कुमारी ने विजयी होने का गौरव प्राप्त किया। इसी पद के चुनाव में उतरे अनुज कुमार शर्मा को 71 व विजय कुमार सिंह को मात्र 100 मत प्राप्त हुए थे। संयुक्त सचिव पद एक के लिए इस चुनाव में सर्वाधिक 179 मत पाकर राम कुमार मिश्रा ने जीत का परचम दुबारा लहराया। संयुक्त सचिव दो के लिए 107 मत हाशिल करने वाले मुकेश कुमार विजयी घोषित किए गए। जबकि समीर अम्बाला को 99 व संजय कुमार जायसवाल को 90 मतों से ही संतोष करना पड़ा। ट्रेजरार के लिए तपन गुप्ता 144 मत पाकर जीत हासिल की जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी सुमेर सिंह को 107 मत मिला। ज्वाइन्ट ट्रेजरार के लिए विकास विश्नोई 165 मत पाकर विजयी हुए तथा उनके प्रतिद्वंदी कल्लू राम विश्वकर्मा को केवल 85 मत मिला। 151 मत पाने वाले गौरव श्रीवास्तव संगठन मंत्री पद के लिए विजयी रहे। उन्होंने 100 मत पाने वाले रोहित प्रसाद गुप्ता को पराजित किया। सचिव पी एंड पी आर के लिए शुवदीप मलिक ने विजयी होने का गौरव प्राप्त किया। 134 मत पाकर उन्होंने 116 मत पाने वाले जय कृष्ण कुमार को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed