फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shabby wire poles will be replaced by 466 villages and houses

466 गांव और मजरों के बदले जाएंगे जर्जर तार-पोल

Sun, 28 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shabby wire poles will be replaced by 466 villages and houses
सोनभद्र। जिले के एक हजार से अधिक आबादी वाले सैकड़ों गांव व मजरे ऐसे हैं, जहां पांच दशक पुराने लगे बिजली के खंभे व तार जर्जर हो चुके हैं। कम ऊंचाई पर तार लटकने से घटना होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे करीब 466 गांवों को चिह्नित करते हुए वहां के जर्जर व खंभे तार बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही इन्हें बदल दिया जाएगा। लटकते तारों से भी लोगों को निजात मिलेगी। जिले में कुल 629 ग्राम पंचायतें हैं। किसी ग्राम पंचायत में चार दशक पहले तो किसी गांव में पांच दशक पहले के बिजली के तार एवं खंभे लगे है। कई गांवों में बिजली के तार और खंभे जर्जर हो गए है। ऐसे स्थिति में कभी तार टूटने से तो कभी खंभे टूटने से गांवों में आपूर्ति बाधित रहती है और घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस समस्या को देखते हुए विद्युत निगम की तरफ से ऐसे गांवों का प्राइवेट संस्था के माध्यम से सर्वे इसी वर्ष जनवरी माह में शुरू कराया गया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से इन कार्यो को कराया जाएगा। पिपरी डिविजन के एक्सईएन शुभेंदू शाह के मुताबिक पिपरी डिविजन के करीब 125 गांव व मजरे सर्वे में चिह्नित किए गए हैं, जहां काम कराया जाना है। शेष गांव राबर्ट्सगंज डिविजन के हैं। इन गांवों के जर्जर तार व खंभे बदलने व नए खंभे लगाए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। एक्सईएन-विद्युत विभाग राबर्ट्सगंज एसके सिंह ने बताया कि जिले में कुल 466 गांव व मजरे ऐसे चिह्नित हुए हैं, जहां जर्जर तार व खंभे बदले जाने है। एक खंभे से दूसरे खंभे के बीच ज्यादा फासला होने पर वहां भी बिजली का खंभा लगाया जाएगा। प्राइवेट संस्था की तरफ से काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed