फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven Secretary chargesheet against former leaders

सात सेक्रेटरी, पूर्व प्रधानों के खिलाफ चार्जशीट

Sun, 09 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 09 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
जिले में मनरेगा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सात सेक्रेटरियों और सात पूर्व प्रधानों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। तालाब, सड़क और अन्य विकास कार्य कराने में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है।
विज्ञापन



बता देें कि वर्ष 2007 से 2010 के बीच मनरेगा के धन की बंदरबांट का आरोप है। आरोप है कि कागजों पर चेकडैम, रपटा, सड़क का निर्माण कार्य दिखाकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया। हाईकोर्ट के आदेश पर मनरेगा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई  शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो तीन दिन पूर्व सीबीआई ने सदर ब्लॉक के सात सेक्रेटरियों को लखनऊ तलब किया था। सीबीआई के अधिकारियों ने  सभी सेक्रेटरियों से पूछताछ की और फिर उनके खिलाफ चार्टशीट दाखिल किया। जिन सेक्रेटरियों को तलब किया गया था, उनके कार्यकाल में जो प्रधान थे, उनसे सीबीआई पहले ही पूछताछ कर उनके विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर चुकी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि मामला सीबीआई से जुड़ा है, इस नाते जिले का कोई भी अफसर कुछ कहने से बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed