फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven bighas of paddy crop burnt to ashes by fire

आग से सात बीघा धान की फसल जलकर खाक

Sun, 28 Nov 2021 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Seven bighas of paddy crop burnt to ashes by fire
ग्राम पंचायत रोरवा में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से खलिहान में रखा सात बीघा धान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

रोरवा गांव के अनिल सिंह का खलिहान में धान का रखा हुआ था। पीड़ित किसान अनिल का कहना है कि रात लगभग 10:30 बजे तक वह खलिहान में ही था। इसके बाद वह अपने घर सोने चला गया। रविवार को सुबह जब वह उठा तो खलिहान में आग लगी हुई थी। तब तक खलिहान में रखा धान जलकर राख हो गया था। घर के बगल में ही खलिहान में रात में किन परिस्थितियों में आग लगी पता नहीं चल सका। ग्रामीणों का मानना है कि खलिहान के ऊपर से हाईटेंशन तार गया है। तार में स्पार्किंग से फसल में आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुआल में आग लगने से हजारों की क्षति
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में रविवार को दोपहर करीब एक बजे पुआल में आग लग गई। डूमरडीहा के गांव निवासी महेंद्र पुत्र रामदेव के करीब सैकड़ों से अधिक धान के बोझ का पुआल रखा हुआ था। इसमें अचानक आग लग गई। एकाएक आग की लपटें तेज हो गईं। ग्रामीणों ने मोटर पंप और बाल्टी से लगातार पानी की बौछार जारी रखा तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक पुआल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed