फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven auto riders injured after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से ऑटो सवार सात महिलाएं घायल

Tue, 21 Jun 2022 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Seven auto riders injured after being hit by truck
जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डोमिनी गांव की सात महिलाएं सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। चंदौली से घर लौटने के दौरान मधुपुर मोड़ पर सोमवार की रात की दुर्घटना हुई है। सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीएचसी में घायल पूरनमासी (40), सुनीता (25), चमेली (45), गुड्डी (45), मनीषा (19) पुत्री चंद्रमणि, शीला (30) और सुनीता (30) का इलाज हुआ। चिकित्सकों के मुताबिक पूरनमासी का पैर फ्रैक्चर है। घायलों ने बताया कि वे सभी चंदौली में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। जहां से अपने घर सोमवार की रात में ऑटो पर सवार होकर लौट रही थी। रास्ते में मधुपुर तक पहुंची कि ट्रक की चपेट में ऑटो आ गई। लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। ऑटो के माध्यम से सभी घायल घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां सभी को भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी घटना में क्षेत्र के पिड़रिया में सोमवार की रात बाइक सवार चंद्रशेखर (32) निवासी घोरावल दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चंद्रशेखर के सिर हाथ व पैर में चोट आई। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed