फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sensation in village after dead body of worker found from well in sonebhadra family accused for murder

सोनभद्रः कुएं में मजदूर का शव मिलने से गांव में सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 01 Jul 2021 12:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jul 2021 12:28 PM IST
सार

मजदूर मुंह के बल कुएं में गिरा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया है। हालांकि पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है। पुलिस का कहना है कि कुएं में गिरने के कारण पत्थर से सिर में चोट आई है। प्र

विज्ञापन
Sensation in village after dead body of worker found from well in sonebhadra family accused for murder
कुएं के पास जुटी भीड़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कूदर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब कुएं से मजदूर का शव बरामद हुआ। वह बुधवार की शाम अपने साथी के साथ कूदर गांव आया था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी शंभू बिंद (45) मजदूरी करता था। बुधवार की देर शाम वह अपने साथी कूदर निवासी रामअवतार के साथ उसके घर आया था। यहां खाना खाने के बाद देर रात शंभू घर जाने के लिए निकला। सुबह तक जब वह घर नहीं आया तो परिजन खोजबीन करते हुए कूदर पहुंच गए। यहां भी वह नहीं था। खोजबीन के दौरान रामअवतार के घर के समीप स्थित कुएं में शंभू का शव मिला।
विज्ञापन


वह मुंह के बल कुएं में गिरा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया है। हालांकि पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है। पुलिस का कहना है कि कुएं में गिरने के कारण पत्थर से सिर में चोट आई है। प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। सभी पहलुओं पर घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed