{"_id":"676bffb1c803fb592c06c843","slug":"sensation-due-to-finding-the-body-of-a-middle-aged-man-on-the-banks-of-pandu-river-he-was-missing-for-five-da-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra : पांडू नदी किनारे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पांच दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra : पांडू नदी किनारे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पांच दिन से था लापता
Wed, 25 Dec 2024 06:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:21 PM IST
सार
पीपरखाड़ की पांडू नदी के किनारे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक पांच दिनों से लापता था और पुलिस उसकी तलाश भी कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
लापता अधेड़ का शव मिला
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड़ में बुधवार को पांडू नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि अंकल साव (58) पुत्र रामशरण निवासी पीपरा, सीधवादामर थाना कोन पांच दिन पहले अपने पत्नी के साथ दवा कराने दुद्धी गए हुए थे। दवा कराकर वापस जब कचनरवा बस स्टैंड अंकल राव उतरे तो वह अपनी पत्नी से बिछड़ गए।
विज्ञापन
पत्नी खोजते-खोजते अपने घर चली गई। वहीं अंकल साव अर्धविक्षिप्त होने के कारण दूसरे तरफ चला गया। जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू किए। मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
बुधवार को पीपरखाड़ स्थित पांडू नदी के किनारे अंकल साव मृत अवस्था में मिला। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच और कोन पुलिस को सूचित किए। प्रभारी निरीक्षक गोपाल मौके पर पहुंचें और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पांडू नदी में डूबने से अंकल साव की मृत्यु हो गई थी, जो अर्धविक्षिप्त था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।