फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Self-employed will make the Mushar class self-reliant

स्वरोजगार से जोड़कर मुसहर वर्ग को बनाएंगे स्वावलंबी

Fri, 19 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Self-employed will make the Mushar class self-reliant
सोनभद्र। जिले में मुसहर वर्ग के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए उनके आर्थिक विकास पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए जिले के 77 मुसहर बस्तियों के 1580 मुसहर परिवार को सीएसआर मद से दो-दो बकरियां दी जाएंगी। इस पर करीब एक करोड़ 55 लाख 80 हजार रुपए खर्च होंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिये इस वर्ग के लोगों का समूह भी बनाया जा रहा है ताकि उन्हें रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाया जा सके।
विज्ञापन

जिले में मुसहरों की 77 बस्तियां हैं जिसमें 1580 परिवार हैं। जिला प्रशासन ने इन सभी परिवारों को एक जगह सामूहिक आवास बनाकर उन्हें रखने और सारी सुविधाएं देने का प्रयास किया था लेकिन मुसहर इसके लिए तैयार नहीं हुए। वे जहां रहते थे वहीं आवास की मांग कर रहे थे। प्रशासन की एक जगह उनके लिए आवास बनाने का प्लान निरस्त कर दिया लेकिन उनको स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक, सामाजिक उन्नति का प्रयास लगातार जारी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिये अब मुसहर परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बाबत आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक एमजी रवि ने बताया कि मुसहर परिवारों को बकरियां देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। जिले में 1580 मुसहर परिवार हैं, हर परिवार को दो-दो बकरियां औद्योगिक कंपनियों के सीएसआर मद से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रति बकरी पर पांच हजार रुपये खर्च होगा। इस तरह कुल एक करोड़ 55 लाख 80 हजार रुपये खर्च होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही बकरियों की खरीद कर मुसहरों को पशुपालन के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed