{"_id":"653ff2aaffdcb9bc960f28aa","slug":"selection-of-10-students-for-national-level-sports-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-5269-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: राष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए 10 विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: राष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए 10 विद्यार्थियों का चयन
विज्ञापन
रेणुकूट। आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट के वर्तमान सत्र में अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में 10 खिलाड़ी स्कूल स्तर के राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित हुए हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन में खुशी है।
14 से 17 सितंबर तक आजमगढ़ में हुई राज्य स्तरीय स्कूल हैंडबाल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में अंडर-19 वर्ग में कक्षा 10 की रानी कुमारी, अंडर-17 बालक वर्ग में कक्षा 10 के अभि और बालिका वर्ग में कक्षा 9 की सुनैना, अंडर-14 बालक वर्ग में कक्षा 9 के आयान का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है।
वहीं 17 से 20 अक्तूबर तक वाराणसी में हुई राज्य स्तरीय स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में अंडर-19 बालिका वर्ग में कक्षा 12 की खुशी गुप्ता, अंडर-17 बालिका वर्ग में कक्षा 10 की आकांक्षा, कक्षा 9 की प्रियांशु का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। इसके अलावा 19 से 21 अक्तूबर तक बरेली में हुए राज्य स्तरीय स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग में कक्षा 11 के प्रतीक सोनी और अंडर-14 बालक वर्ग में कक्षा 8 के आर्यन का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। सोनभद्र में आयोजित 32वीं उत्तर प्रदेश मंडलीय माध्यमिक खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय की तीन बालिकाओं का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामना दी।