फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Security system alert in view of Bihar election combing in jungle in search of Naxalites

बिहार चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट, नक्सलियों की तलाश में जंगल में कांबिंग

Thu, 15 Oct 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Security system alert in view of Bihar election combing in jungle in search of Naxalites
चेरुई क्षेत्र में कांबिंग करते सीओ राजकुमार तिवारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। बिहार में विधान सभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के चेरूई समेत अन्य जंगलों में नगर सीओ राजकुमार त्रिपाठी की अगुवाई में वाराणसी जोन की क्यूआरटी टीम और पीएसी ने बृहस्पतिवार को कांबिंग की। इस दौरान सीओ ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। कहा, कोई संदिग्ध दिखाई दे तो पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के जंगलों में सघन कांबिंग करने का निर्देश दिया है। आदेश के क्रम में गुरूवार को भारी पुलिस बल के साथ सीओ ने चेरूई समेत अन्य जंगलों में कांबिंग की। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भयमुक्त वातावरण का माहौल बनाया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति को कोई समस्या होती है तो वे तत्काल पुलिस को अवगत कराए, ताकि समाधान किया जा सकें। उन्होंने मातहतों को पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहे। शाम तक पुलिस जंगलों में कांबिंग की, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed