फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Security should be increased on the Kanwar route, there should be adequate lighting on the banks of the ghats

Sonebhadra News: कांवड़ मार्ग पर बढ़ाई जाए सुरक्षा, घाटों के किनारे रहे पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था

Thu, 03 Jul 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Security should be increased on the Kanwar route, there should be adequate lighting on the banks of the ghats
सोनभद्र/चुर्क। विंध्याचल रेंज के डीआईजी आरपी सिंह ने पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए खूफिया तंत्र को सक्रिय करने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर धर्मगुरुओं के साथ थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर समवन्य स्थापित करते हुए अराजक तत्वों को चिह्नित करने को कहा। आगामी पर्वों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी से छोटी घटनाओं गंभीरता पूर्वक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। श्रावण में शिवरात्रि के परिप्रेक्ष्य में जलाभिषेक के लिए दो सप्ताह पूर्व कांवड़ियों व शिवभक्त का आवागमन प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की आने-जाने की सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्थाओं की प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर लिया जाए। मार्ग सुरक्षा के लिए जोन, सेक्टर, सब सेक्टर में विभाजित करते हुए प्रभावी पिकेट, गश्त एवं अन्य पुलिस व्यवस्था की जाए। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नदियों व घाटों के किनारे बैरिकेडिंग कर पर्याप्त प्रकाश व गोताखोरों की व्यवस्था कराई जाए। सभी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को बाइक व क्लस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखें। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा सहित अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने के सख्त निर्देश दिए। थाना प्रभारियों को महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के लिए कहा। बैठक में एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अनिल कुमार, टीएन त्रिपाठी, सीओ डॉ. चारू द्विवेदी, हर्ष पांडेय, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed