फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Secondary schools got 3 new lecturers and 10 assistant teachers

Sonebhadra News: माध्यमिक विद्यालयों को मिले 3 नए प्रवक्ता और 10 सहायक अध्यापक

Wed, 14 May 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Secondary schools got 3 new lecturers and 10 assistant teachers
शिक्षकों के अभाव से जूझ रहे जिले में 3 प्रवक्ता और 10 सहायक अध्यापक की तैनाती हुई है। इनकी तैनाती जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में की गई है।
विज्ञापन

नए शिक्षकों के आने से पठन-पाठन की व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 543 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया था। इसमें 13 शिक्षक जिले को मिले है।
राजकीय हाईस्कूल चेरूई में हिंदी और जीव विज्ञान के सहायक अध्यापिकाओं को तैनाती मिली है। इसके पहले मात्र एक शिक्षिका मोनिका सिंह के माध्यम से ही विद्यालय संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल चांगा में हिंदी और अंग्रेजी के सहायक अध्यापिकाओं को नियुक्ति दी गई है। यहां भी सिर्फ एक शिक्षिका रजनी विशाल तैनात थीं। राजकीय हाईस्कूल पिंडारी में सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका को पदस्थापना आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पहले से मात्र दो शिक्षिका कार्यरत हैं। राजकीय हाईस्कूल सरईगढ़ में सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका का पदस्थापन आदेश दिया गया है। यहां भी पहले से मात्र पूजा कार्यरत हैं। राजकीय हाईस्कूल हिनौती में अंग्रेजी शिक्षिका की नियुक्ति मिली है।
राजकीय माॅडल इंटर कॉलेज मेड़रदह में भी अंग्रेजी विषय की एक प्रवक्ता को तैनात किया है। यह विद्यालय भी सिर्फ प्रवक्ता देवेंद्र कुमार प्रजापति के भरोसे था। इस इंटर कॉलेज को डीआईओएस जयराम सिंह ने गोद लिया है।

यहां 500 से अधिक छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोहरी में हिंदी के सहायक अध्यापक और राजकीय माॅडल इंटर कॉलेज रामगढ़ में हिंदी के प्रवक्ता की तैनाती हुई है। राजकीय इंटर कॉलेज खुज्झा राॅबर्ट्सगंज में हिंदी व समाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक और कॉमर्स के प्रवक्ता को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed