{"_id":"6612de819236b8d58b05253b","slug":"second-lover-also-arrested-in-womans-murder-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-111620-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: महिला की हत्या में दूसरा प्रेमी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: महिला की हत्या में दूसरा प्रेमी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र में 10 मार्च की रात गला घोंटकर महिला की हत्या के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का पहला प्रेमी बताया जा रहा है। जिसके साथ मिलकर महिला ने दो साल पहले अपने पति की हत्या की थी। बाद में दोनों प्रेमियों ने मिलकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। रविवार को पुलिस ने एक प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। जबकि दूसरे प्रेमी को महिला के हत्या के दो दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिस के मुताबिक दुद्धी के वार्ड नंबर-6 में रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी के पुत्र राजीव श्रीवास्तव की हत्या फरवरी 2022 में हत्या कर दिया था। मामले का खुलासा हुआ तो सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति को मौत के घाट उतारा, फिर शव के सामने ही सिंदूर से मांग भी भरी। पुलिस ने तब आरोपी पत्नी ममता और उसके प्रेमी गढ़वा (झारखंड) निवासी लवकुश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ माह पूर्व ही दोनों जमानत पर जेल से बाहर आए थे। इस बीच बीते 11 मार्च को ममता का शव संदिग्ध स्थिति में पूरब मोहाल के खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच फेंका मिला था। आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। तब पुलिस ने दो दिन बाद घटना का खुलासा किया और हत्योरोपी महिला के दूसरे प्रेमी नंदू को गिरफ्तार किया था। पुलिस को नंदू ने बताया कि वह मुकदमे की पैरवी सहित अन्य कार्यों में ममता की मदद करता था। इससे उसकी नजदीकी बढ़ गई थी। ममता उस पर पैसे देने और विवाह करने का दबाव बना रही थी, जबकि नंदू पहले से शादीशुदा था। सामाजिक व पारिवारिक लोक लाज के कारण वह ममता से शादी नहीं करना चाहता था। इस कारण उसने ममता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसी के तहत 10 मार्च की रात ममता की हत्या कर दिया। रविवार को इस मामले में चौकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने महिला के पहले प्रेमी लवकुश श्रीवास्तव को रॉबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टैण्ड से गिरफ्तार करते हुए मामले का पर्दाफाश किया। पूछताछ करने पर लवकुश ने बताया कि वह नंदू के साथ मिलाकर उसने 10 मार्च को ममता की हत्या कर दी थी। उसे अपने खिलाफ राजीव की हत्या में ममता से ही गवाही का डर था। उसे लगता था कि कहीं ममता टूट न जाएं। इधर, दूसरा प्रेमी भी ममता के दबाव के कारण परेशान था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर ममता को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय, कस्बा चौकी प्रभारी आरएस शर्मा आदि शामिल रहे।