फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   searches on Dindayal in 29 countries

दीनदयाल पर 29 देशों में हो रहा शोध

Wed, 26 Jul 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 26 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
searches on Dindayal  in 29 countries
समारोह में मौजूद अत‌िथ‌ि गण
दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर बुधवार को राबर्ट्सगंज के नवीन मंडी समिति में भाजपा की जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज दुनिया के 29 देश पं. दीनदयाल उपाध्याय पर शोध कर रहे हैं। कहा कि दुनिया में साम्यवाद, पूंजीवाद था, लेकिन उपभोक्ता वाद वैश्विक संघर्ष की ओर ले गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी ने जनसंघ का इतिहास बताया। कार्यकर्ताओं को उपाध्याय के मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति का उदय हो हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को स्वावलंबी बनाएं तभी सार्थकता है। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के साथ अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंट किया गया। जिला संयोजक पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष ओम प्रकाश दुबे ने स्वागत भाषण दिया। अजीत चौबे, गोविंद यादव , विपिन बिहारी, रामनरेश पासवान, कुुसुम शर्मा, अमरनाथ पटेल, रमेश मिश्र ,शारदा खरवार, संजय जायसवाल, केसी जैन,अनूप तिवारी आदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed