फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Search underway for three sisters accused of selling land using a forged power of attorney.

Sonebhadra News: फर्जी पावर ऑफ अटार्नी से जमीन बेचने के आरोप में तीन बहनों की तलाश

Sun, 04 Oct 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Search underway for three sisters accused of selling land using a forged power of attorney.
सोनभद्र। दुबई में रह रहे भाई के नाम की कथित फर्जी पावर ऑफ अटार्नी तैयार कर उसकी जमीन दूसरे के नाम बेचने के मामले में फरार चल रही तीन सगी बहनों की तलाश में बिहार पुलिस सोनभद्र पहुंची। डेहरी नगर (रोहतास) थाने की पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिलीं। पुलिस अब सोनभद्र से सटे मिर्जापुर समेत अन्य जिलों में भी उनके संभावित ठिकानों की तलाश कर रही है। मूल रूप से रोहतास जिले के अकोढ़ी थाना क्षेत्र के बराढ़ी गोला निवासी और वर्तमान में अनपरा के नूनिया मोहल्ले में रहने वाली नूरुल आफरीन ने फरवरी 2024 में डेहरी थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उसके भाई जैनुल आब्दीन और बहनों शबिया सुल्ताना, फरीदा सुल्ताना व रईशा बेगम ने फर्जी पावर ऑफ अटार्नी के जरिए उसके भाई के नाम की जमीन सासाराम की रिंकू देवी पत्नी ओमप्रकाश चौधरी के नाम बेच दी। मामले में बराढ़ी गोला निवासी प्रॉपर्टी डीलर अफरोज आलम पर भी संलिप्तता का आरोप लगाया गया। डेहरी पुलिस के अनुसार, जिस समय पावर ऑफ अटार्नी तैयार की गई, उस समय जैनुल आब्दीन दुबई में था। आरोपी भाई जमानत करा चुका है, जबकि तीनों बहनें फरार हैं। मूल पते पर तलाश के दौरान पुलिस को उनके अनपरा के परासी में रहने की जानकारी मिली, लेकिन वहां भी वे नहीं मिलीं। शुक्रवार को डेहरी पुलिस को सूचना मिली थी कि शबिया रॉबर्ट्सगंज के नई बाजार क्षेत्र में मौजूद है। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बताए गए पते पर पहुंची टीम को वहां भी आरोपी नहीं मिली। लगातार फरारी के चलते रोहतास की अदालत ने तीनों बहनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अपराध निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि बिहार पुलिस सूचना के आधार पर नई बाजार आई थी लेकिन आरोपी नहीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed