फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seal the boundaries of the four states for 48 hours

48 घंटे के लिए चारों राज्यों की सीमाएं सील

Sat, 26 Oct 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Seal the boundaries of the four states for 48 hours
सोनभद्र। दीपावली के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को जिले से सटे झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश बार्डर सील कर दी गई। नक्सल इलाकों में तैनात फोर्स को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। ताकि पड़ोसी राज्यों के नक्सली और अपराधी जिले में प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन

बताते चले कि करीब एक दशक से जिले से नक्सलियों का नामोंनिशान मिट गया है। इससे पड़ोसी राज्यों के नक्सली बौखलाए हुए हैं। वे यूपी में अपनी घट रही साख को पूरा करने के लिए किसी नक्सली वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे रहते है। अक्सर बार्डरों पर नक्सलियों के मौजूद होने का इनपुट मिलता रहता है। दीपावली पर पड़ोसी प्रांतों के नक्सली सीमावर्ती इलाकों में अपराधिक घटना को अंजाम देने की कोशिश करें तो उन्हें पकड़ा जा सकें, इसके लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम छह बजे से सोमवार की शाम छह बजे तक चारों राज्यों की सीमाओं को सील कर दिया गया है। पड़ोसी राज्यों से आने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। समस्त सीओ अपने-अपने क्षेत्र के थाना/चौकी प्रभारियों के कार्यों की मानिटरिंग कर रहे है। इस संबंध में एसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि जंगली रास्तों पर सर्तकता बरती जा रही है और नक्सल इलाकों में कांबिंग की जा रही है। कहा कि मातहतों को मुखबिरों को सक्रिय करते हुए संदिग्धों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed