{"_id":"61573f4c8ebc3e1ab542b209","slug":"sdm-took-stock-of-voter-list-revision-work-sonbhadra-news-vns614841099","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का एसडीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का एसडीएम ने लिया जायजा
म्योरपुर के रासपहरी बूथ का निरीक्षण करते उप जिलाधिकारी रमेश कुमार
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विभिन्न बूथों पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दल के लोगों से भी मतदाता सूची कार्य में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के मद्देनजर म्योरपुर, रासपहरी तथा कुसम्हा बूथों पर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 18 वर्ष उम्र पूरी करने वाले युवा मतदाताओं का नाम जोड़ना है। 80 से अधिक उम्र व दिव्यांग मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर उनकी सूची अलग से तैयार करना है। कहा कि एक जनवरी 2022 को भी 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले लोगों का भी फॉर्म भरकर रखें। एसडीएम ने सभी राजनीतिक दल के लोगों से म्योरपुर स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में अपील करते हुए कहा कि बीएलए के सहयोग से बीएलओ की मदद कराएं जिससे मतदाता सूची तैयार करने में आसानी हो सके। उन्होंने कुसम्हा स्थित बंधे के पट्टे का भी हाल जाना। कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा जिन बन्धों का पट्टा किया गया है उनके उद्देश्य की पूर्ति नही होने पर ऐसे पट्टों को समय काल से पहले निरस्त कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय लेखपाल अनिल कुमार मौर्या, अनूप कुमार यादव, ज्ञानदास सोनाबच्चा अग्रहरि, सरफुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।