फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Screw fight of pangs, ate tilwa-lai and khichdi

पंतगों की पेंच लड़ाई, तिलवा-लाई और खिचड़ी खाई

Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Screw fight of pangs, ate tilwa-lai and khichdi
सोनभद्र। मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नदी और तालाबों में डुबकी लगाने के बाद अन्न-धन का दान किया। तिल-गुड़ से बनी मिठाइयां और खिचड़ी खाई। बच्चों ने पतंगबाजी की। इस दौरान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नगर के सोमनाथ मंदिर, विरेश्वर मंदिर सहित जिले के अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर रौप में स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक पंचमुखी महादेव मंदिर में शनिवार की सुबह से ही पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। मकर संक्रांति के दिन दान व पुण्य कर्म करने की सदियों पुरानी परंपरा है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुड़, तिल, शुद्ध घी, चलाई, मूंगफली, रेवड़ी, गजक व उड़द की खिचड़ी सहित गर्म वस्त्रों आदि का दान करके सुखमय जीवन की कामना की। मंदिर के पुजारी आचार्य लक्ष्मण दुबे ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed