फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Scouts and guides will become kings of setting up tents know what was said in the rally of Sonbhadra

टेंट लगाने के बादशाह बनेंगे स्काउट - गाइड, जानिए सोनभद्र की रैली में क्या बताया गया

Sat, 07 Dec 2024 07:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 07 Dec 2024 07:41 PM IST
सार

 विंध्याचल मंडल की स्काउट गाइड रैली का आगाज हुआ। इसमें तीन जिलों की 40 टीमों ने हिस्सा लिया और इस दौरान रैली में शामिल लोगों को जीवन की उपयोगी चीजों के बारे में जानकारी दी गई।
 

विज्ञापन
Scouts and guides will become kings of setting up tents know what was said in the rally of Sonbhadra
रैली निकालते स्काउट - गाइड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रॉबर्ट्सगंज स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में शनिवार को तीन दिवसीय 22वीं मंडलीय स्काउट-गाइड रैली का आगाज हुआ। रैली में मंडल के तीनों जिलों की 40 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। रैली के पहले दिन टेंट, तंबू लगाने के साथ ही स्काउट-गाइड के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से वक्ताओं ने बताया।  रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल उदयभान ने दीप जलाकर किया। स्काउट-गाइड ने मार्च मास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने विद्यार्थी जीवन में स्काउट-गाइड के माध्यम से कुशल राष्ट्र नागरिकों के निर्माण के सम्यक प्रयासों के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण प्रतिकूल हालात में भी जीवन जीने की कला सिखाता है। हमें हालात से लड़ने के लिए संघर्ष करने और हमेशा समाधान ढूंढने के लिए भी प्रेरित करता है। आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य के संयोजन में हो रही प्रतियोगिता में में संचालित इस मंडल स्तरीय आयोजन में स्काउट-गाइड के प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं साथ ही इस आयोजन के लिए मेजबान आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य को विशेष धन्यवाद दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रहे सेवानिवृ़त्त शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिला स्काउट शिक्षक और राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत रमाकांत कुशवाहा, उमाशंकर सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोहरी की प्रधानाचार्य डॉ.आरती सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर के प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह कुशवाहा, प्रधानाचार्य केपी मौर्य, प्रधानाचार्य गणेश देव पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed