{"_id":"6650cb1b4f6e1da82e08b248","slug":"scorpio-collides-with-a-parked-truck-one-dead-four-injured-including-mother-and-son-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113429-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खड़े ट्रक में टकराई स्कॉर्पियो, एक की मौत, मां-बेटे समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खड़े ट्रक में टकराई स्कॉर्पियो, एक की मौत, मां-बेटे समेत चार घायल
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में शुक्रवार की सुबह स्कॉर्पियो सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मां-बेटा समेत चार लोग घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दो घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। स्कॉर्पियो सवार दुद्धी से वाराणसी जा रहे थे।
छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज निवासी राजेश रहीगर (53) की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उनका उपचार कराने के लिए परिवार के लोग दुद्धी के डुमरचुआ गांव निवासी अमरेश कुशवाहा (25) की स्कॉर्पियो से वाराणसी जा रहे थे। अमरेश स्कॉर्पियो चला रहा था। इसमें राजेश रहीगर की पत्नी यशोदा (48), पुत्र सोनू (30), डुमरचुआ निवासी दामाद उपेंद्र (34) भी सवार थे। शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर परासपानी स्थित केशव राम महाविद्यालय के सामने खड़े ट्रक में पीछे से आ रही तेज गति से आ रही इनकी स्कॉर्पियो टकरा गई। घटना में स्कॉर्पियो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। चोपन पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायल को एंबुलेंस से चोपन सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। उपेंद्र व अमरेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।