{"_id":"6564f4053254bbc2c10b0dc8","slug":"scooty-riding-brother-in-law-and-sister-in-law-die-after-being-hit-by-highway-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-6318-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार देवर-भाभी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार देवर-भाभी की मौत
विज्ञापन
सीमा से सटे सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में गड़ेरिया गांव के समीप रविवार देर शाम हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार देवर-भाभी की मौत हो गई। इस घटना में घायल डेढ़ साल के मासूम की स्थिति नाजुक बनी है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बैढ़न-रीवा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते करीब चार घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही।
बरगवां टीआई आरपी सिंह ने बताया कि बरहवा टोला निवासी मोहित सेन अपनी भाभी एवं भतीजा को लेकर विंध्यनगर जा रहा था। मनिहारी गांव में खेल मैदान के फीलिंग कार्य में लगे हाइवा ने स्कूटी को टक्कर मार दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार मोहित सेन (26) पुत्र गणेश सेन, अंजना सेन (25) पत्नी रोहित सेन की मौत हो गई।
रोहित का डेढ़ वर्ष का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम बालक का पैर टूट गया। उसे जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। आस-पास के लोगों को दुर्घटना की जानकारी लगी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। हालात बिगड़ते देख मोरवा, गोरबी के साथ अन्य थानों की पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के प्रयास से देर रात मामला शांत हुआ। मृतक परिजनों को तात्कालिक रूप से संविदाकार द्वारा तीन लाख की सहायता राशि दी गई। बरगवां पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बर्थडे मनाकर आ रहा था ड्यूटी पर
मोहित सेन का शनिवार को जन्मदिन था। वह एनटीपीसी विंध्यनगर के एक संविदा कंपनी में कार्य करता था। शनिवार को घर जाकर परिवार व मित्रों के साथ जन्मदिन मनाया और रविवार को अपनी भाभी अंजना को लेकर विंध्यनगर जा रहा था। मृतका अंजना विंध्यनगर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उक्त घटना के बाद गणेश सेन के घर में मातम पसर गया है। मृतक के पिता-मां एवं अन्य परिजन बदहवास हालत में है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।