फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   School bus overturns, eight students injured

स्कूल बस पलटी, आठ विद्यार्थी घायल

Sun, 28 Nov 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
School bus overturns, eight students injured
करमा। क्षेत्र के पगिया गांव में एक निजी इंटर कॉलेज के बच्चों से भरी बस शनिवार की सुबह मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के पड़रवा गांव में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार आठ बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। पीएचसी करमा में उनका उपचार कराया गया।इंटर कॉलेज की बस शनिवार की सुबह बच्चों को लेने के लिए निकली थी। बस करमा थाना की सीमा से सटे मीरजापुर जिले के पड़रवा गांव से बच्चों को लेकर लौटते समय अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में पलट गई। हादसे में बस में सवार 22 में से आठ बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों में श्रेया (11), अलका (15), वसु (12), रमन (14), श्रेयांश (8), शिवांग (10), आकांक्षा (16), अलका जायसवाल (14) शामिल हैं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और उनसे मोबाइल नंबर लेकर परिवार वालों को जानकारी दी। सूचना पर अभिभावकों के अलावा कॉलेज के प्रबंधक रामफल मौर्य भी मौके पर पहुंच गए। श्रेया और श्रेयांश का प्राथमिक उपचार उनके पिता रविंद्र बहादुर सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमा में कराया। शेष बच्चों का उपचार अभिभावकों ने निजी डॉक्टरों से कराया। करमा पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed