फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   School bus collided with a tree

पेड़ से जा टकराई स्कूली बस

Tue, 03 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 03 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
School bus collided with a tree
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप हादसे घायल यात्री।
 राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। मरकरी गांव के पास एक स्कूली बस बाइक सवार को टक्कर मारते हुए इमली के पेड़ से टकरा गई। हादसे में सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर बिजौली गांव के पास सवारियों से भरा आटो पाइप से टकरा कर पलट गया, जिससे चार लोगा घायल हो गए। 
विज्ञापन



करीब पौने दो बजे मरकरी गांव के पास घोरावल-खलियारी मार्ग राबर्ट्सगंज से रामगढ़ की तरफ जा रही प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज की एक बस विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। संयोग रहा कि इस किसी छात्र-छात्रा को कोई चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों को लेने के लिए उनके अभिभावक मौके पर पहुंच गए। वहीं आसपास के लोगों ने बाइक सवार युवक को घायलवस्था में निजी वाहन से राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोट लगने के कारण उसका नाम और पता नहीं चल सका। वहीं मौके पर पहुंची फोर्स ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


उधर पौने तीन बजे बिजौली गांव के पास अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी एक आटो सड़क के किनारे जलनिगम के रखी पाइपों से टकराकर पलट गया। राबर्ट्सगंज से आटो रामगढ़ जा रहा था। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी धर्मवीर पांडेय (35), धर्मदासपुर गांव निवासी रामचंद्र (60), बनौली गांव निवासी विश्वनाथ (45) और वैनी गांव निवासी रामसुजीत (45) को जिला अस्पताल भेजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed