फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Samman Nidhi may stop for more than 69 thousand farmers

69 हजार से अधिक किसानों की रुक सकती है सम्मान निधि

Tue, 26 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi may stop for more than 69 thousand farmers
जिले के 69 हजार से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित हो सकते हैं। बार-बार हिदायतों के बावजूद इन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनके लिए अब सिर्फ पांच दिनों का मौका है। इस अवधि में वह ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो उन्हें सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 2.04 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाता है। इन किसानों को सरकार की ओर से हर चार माह पर दो-दो हजार रुपये की किस्त के रूप में छह हजार रुपये की मदद भेजी जाती है। व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने सभी पात्र किसानों को ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है। कई बार हिदायतों के बावजूद अब तक जिले के 1.33 लाख किसानों ने ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की है। करीब 34 प्रतिशत किसान अब भी इससे वंचित हैं। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इस दौरान वह तय प्रक्रिया को पूरा नहीं करते तो उन्हें सम्मान निधि के लाभ से वंचित होना पड़ेगा। उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता ने बताया कि किसान किसी भी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। संबंधित वेबसाइट की मदद से वह खुद से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। तय समय तक इसे पूरा न करने वाले किसानों की पीएम सम्मान निधि की अगली किस्त रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed