{"_id":"60cdb6598ebc3e2d9b1b56d5","slug":"samajwdi-party-declared-candidate-for-district-panchayat-president-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: सोनभद्र में तेज हुई सियासी सरगर्मी, सपा ने घोषित किया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: सोनभद्र में तेज हुई सियासी सरगर्मी, सपा ने घोषित किया उम्मीदवार
Sat, 19 Jun 2021 02:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:48 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने सोनभद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
जयप्रकाश, फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने बभनी ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। 31 सदस्यों वाले जिला पंचायत में सपा समर्थित 11 सदस्य हैं। अभी अन्य किसी पार्टी ने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। 26 जून को नामांकन और तीन जुलाई को वोट पड़ने हैं। सोनभद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित है। लिहाजा यहां की कुर्सी पर कई दिग्गजों की निगाह बनी हुई है।
विज्ञापन
सभी प्रमुख दल चुनाव में जोर आजमाइश के लिए कमर कसे हुए हैं। इस बीच सपा ने शनिवार को अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष और बभनी ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय को पार्टी में प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार जयप्रकाश पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।