यूपी: महिलाओं के लिए अखिलेश सरकार में हुआ था काम, भाजपा तो बस प्रचार करने में रही- सपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब में शनिवार को समाजवादी पार्टी महिला संगठन की ओर से जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार में चहुंओर विकास कार्य हुआ। महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई थीं। भाजपा सरकार में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं।
प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की सूचना बस प्रचार में ही देखने को मिल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे महिलाएं व आम जन परेशान हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसी की हितैषी नहीं हो सकती, यह सिर्फ पूंजीपतियों की हितैषी है।
उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब बेटियों को कन्या विद्या धन, समाजवादी पेंशन, पढ़ें बेटी बढ़े बेटी योजना चलाई गई थी। उनकी सुरक्षा के लिए 1090 की भी व्यवस्था की गई थी। वर्तमान सरकार ने सपा की ओर से चलाई कई योजनाओं को बंद कर दिया है।
भाजपा सरकार के क्रियाकलापों से जनता परेशान है और आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे, नंद कुमार मौर्य, निधि पांडेय, प्रदेश सचिव डॉ. सुमन यादव, कुसुम प्रजापति, शिला विश्वकर्मा, शशी यादव, रंजना पांडेय आदि मौजूद रहीं। महिला जिलाध्यक्ष अध्यक्षता मंदाकिनी पांडेय व संचालन सईद कुरैशी ने किया।