{"_id":"671a36f7e39290f6cd0e73ab","slug":"samajwadi-lies-collapsed-keshav-prasad-said-bjp-win-all-seats-in-by-election-took-dig-at-rahul-gandhi-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढह चुकी है सपा के झूठ की दीवार : सोनभद्र में बोले केशव, उपचुनाव में सभी सीटों पर जीतेगी BJP; राहुल पर किया तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढह चुकी है सपा के झूठ की दीवार : सोनभद्र में बोले केशव, उपचुनाव में सभी सीटों पर जीतेगी BJP; राहुल पर किया तंज
Thu, 24 Oct 2024 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 24 Oct 2024 05:33 PM IST
सार
Sonbhadra News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दुद्धी को जिला बनाने से जुड़े एक सवाल कर कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। चाहे राज्य बनाने की बात हो या अलग जिला। जब जरूरत पड़ती है तो भाजपा ही राज्य बनाती है और जिला भी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी में नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा ने जो भ्रम फैलाया था, उसकी असलियत सामने आ चुकी है। सपा के झूठ की दीवार ढह चुकी है। जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है। ऐसे में अब जो भी चुनाव होंगे, उसमें भाजपा का कमल खिलना तय है।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव में भवनाथपुर सीट पर नामांकन रैली में शामिल होने आए डिप्टी सीएम दुद्धी बीआरडी पीजी कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे भवनाथपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन
लौटने पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि झारखंड के चुनाव का माहौल साफ दिख रहा है। नामांकन रैली में उमड़े जनसैलाब ने भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया है। यूपी के उपचुनाव में राहुल गांधी के प्रभाव से जुड़े सवाल पर कहा कि राहुल गांधी का प्रभाव अब कांग्रेस में नहीं है तो यूपी में कैसे होगा।
विज्ञापन
उन्होंने उपचुनाव की सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। सपा नेता तेजप्रताप यादव के बयान पर कहा कि भाजपा सरकार में किसी जाति, वर्ग या संप्रदाय पर उंगली उठाने का सवाल नहीं है, लेकिन जब कोई देश या समाज के साथ गड़बड़ करेगा तो कानून अपना काम करेगी।