{"_id":"5edbbfa18ebc3e9036454bc0","slug":"sales-of-electronic-goods-and-copy-books-decreased-sonbhadra-news-vns5287155193","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक सामान व कॉपी-किताब की बिक्री हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रानिक सामान व कॉपी-किताब की बिक्री हुई कम
विज्ञापन
सोनभद्र में लॉकडाउन में ढील के बाद से शर्तों के मुताबिक दुकानें खुल रही है। लेकिन लॉकडाउन के बाद से कुछ सामानों की बिक्री पहले की अपेक्षा बहुत कम हो गई है। लगन होने की वजह से कपड़ा, बर्तन, कास्मेटिक्स और बाक्स की खरीदारी फिलहाल अच्छी चल रही है। लेकिन दो पहिया वाहनों की बिक्री पर लॉकडाउन ने ब्रेक लगा दिया है।
राबर्ट्सगंज न्यू मार्केट के इलेक्ट्रानिक सामान विक्रेता राजेश कुमार केडिया का कहना है बारिश की वजह से पांच दिनों से बाजार डाउन चल रहा है। कूलर, पंखा की बिक्री कम हो गई है। इससे पहले कूलर-पंखा की बिक्री अच्छी हो जाया करती थी। स्टेशनरी व्यवसायी संगम गुप्ता का कहना है कि लॉकडाउन के बाद से ही सभी विद्यालय बंद है। इसलिए कॉपी, किताब, पेंसिल, पेन, फाइल आदि की डिमांड कम हो गई है।
सामान्य दिनों में विद्यालय खुलने से स्टेशनरी के सामानों की अच्छा खींच होती थी। परचून व्यवसायी संदीप खेतान ने बताया कि लॉकडाउन, वन, टू और थ्री के दौरान जो शादियां टल गई थी। उनमें से कई शादियां जून माह में हो रही है। इससे परचून के सामानों की बिक्री पहले की अपेक्षा बढ़ी है। हालांकि पिछले साल की तुलना में सामानों की बिक्री कम हो रही है। कास्मेटिक्स व्यवसायी गोपाल का कहना है कि शृंगार के सामानों की बिक्री अच्छी हो रही है। दुकान पर महिलाओं की भीड़ आ रही है। ज्यादातर लोग लड़की की शादी के लिए सामान ले रहे हैं। वहीं बाइक एजेंसी संचालकों की मानें तो लॉकडाउन के बाद से दो पहिया वाहनों की बिक्री कम हो गई है। महीने में 20 से 25 दो पहिया वाहन बिक रहे है। जबकि सामान्य दिनों में 300 से अधिक वाहनों की बिक्री हो जाया करती थी।