सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खनन विभाग के इंस्पेक्टर के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। एलडीएम से जवाब-तलब करने और ईओ पिपरी व दुद्धी के खिलाफ शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया। तहसील राबर्ट्सगंज, ओबरा की वसूली खराब होने पर नाराजगी जाहिर की। दुद्धी व घोरावल में भी वसूली तेज करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि एसडीएम व तहसीलदारों के साथ ही खनन विभाग, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, स्टांप रजिस्ट्रेशन आदि के अधिकारी वसूली लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें। आगामी मासिक समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा न करने वालों की खैर नहीं होगी। समीक्षा बैठक में कर करत्तेर, मुख्य देयों एवं विविध देयों की वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के विविध देयों के सभी मदों के वसूली लक्ष्य के सापेक्ष उप जिलाधिकारी व तहसीलदार पूरा करेें। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस, विभिन्न स्तरों के संदर्भों, राजस्व परिषद संदर्भ, शासन संदर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ के साथ ही मुलाकाती संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस दौरान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार यादव, एसडीएम सदर डॉ. कृपा शंकर पांडेय, दुद्धी रमेश कुमार, घोरावल जैनेंद्र सिंह, ओबरा प्रकाश चंद्र, तहसीलदार, एआरटीओ एके मिश्रा, पीएस राय, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी मनोज कुमार सिंह मौजूद रहें।