{"_id":"703fe46fb227abe50d05782926ebe511","slug":"sai-sedan-traveling-out-of-fanfare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली साईं की पालकी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली साईं की पालकी यात्रा
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साईं जयंती पर बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर में धूमधाम से साईं की पालकी यात्रा निकाली गई। साईं मंदिर से निकली यात्रा बढ़ौली चौराहा, कचहरी और महिला थाना होते हुए वापस मंदिर पहुंची।
इस दौरान सिर पर कलश उठाए नंगे पैर चल रहीं युवतियां और महिलाएं सांई के जयकारे लगाती रहीं। इसके साथ ही लोग भक्ति गीतों पर थिरकते रहे। साईं सेवा समिति की ओर से निकाली गई पालकी यात्रा में मेन चौक पर श्रद्धालुओं ने पुष्प की वर्षा की।
इसके बाद यात्रा न्यू मार्केट की ओर रवाना हुई। रास्ते में प्रेम क्लाश हाउस की ओर से अशोक जैन, पुनीत जैन, अग्रवाल ड्रेसेज की ओर से विकास मित्तल, बढ़ौली चौक के पास से नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, रामसिंह, भगवंत, काके सिंह, खुशबू बाग नर्सरी के बनारसी, विधायक अविनाश कुशवाहा की ओर से चाय, नाश्ता और पेयजल का इंतजाम किया गया।इसके बाद यात्रा महिला थाना, गुरुद्वारा होते हुए साईं मंदिर पहुंची। यहां विद्वानों ने विधि-विधान से कलश स्थापित करवाया। यात्रा में साईं सेवा समिति के संस्थापक राजेंद्र जैन, ठाकुर प्रसाद अग्रहरी, अशोक जालान, संतोष, संतोष, अविनाश, पूनम खेतान आदि शामिल रहीं।