{"_id":"6677001c9f997ad78b009e5e","slug":"sadhu-sitting-in-the-middle-of-the-highway-with-a-trident-in-his-hand-created-chaos-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-114572-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हाथ में त्रिशूल लेकर हाईवे के बीच बैठा साधु, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हाथ में त्रिशूल लेकर हाईवे के बीच बैठा साधु, मची अफरातफरी
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कैलाश मंदिर के सामने स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर फ्लाईओवर पर बीच सड़क एक तथाकथित साधु बैठ गया। इससे वहां अफरातफरी मचा गई। अपने आगे लकड़ियों का घेरा बनाकर साधु लगभग एक घंटे तक वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बैठे रहा। यह देख उधर से गुजर रहे लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस साधु को थाने लेकर चली गई।
पुलिस के मुताबिक घूरे बाबा (65)पुत्र बंशी निवासी जैतपूरा वाराणसी के रहने वाले हैं। जो इस समय चोपन रेलवे स्टेशन रोड शिव मंदिर के पास रहते हैं। शनिवार को सुबह लगभग दस बजे अचानक कैलाश मंदिर के सामने फ्लाईओवर पर जाकर उन्होंने अपने आगे लकड़ियां रखकर त्रिशूल में नींबू फंसाकर आसन मारकर बैठ गए। आने जाने वाले राहगीर भी देख कर बढ़ते रहे, कुछ देर बाद जब लोगों को जानकारी हुई तो तमाशा देखने वालो की भीड़ खड़ी हो गई। बाबा किसी की बात नहीं सुन रहे थे। बस चुपचाप आसन मारकर बैठे हुए थे।
इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल मौके पर पहुंच कर साधु को थाने ले गई। जहां पूछताछ करने पर साधु ने कुछ भी नहीं बताया। बस इधर-उधर की बातें करते रहें। कुछ देर बाद बाबा को पुलिस ने हिदायत देकर उनके स्थान पर पहुंचा दिया।