फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sada's retainer suspended for illegal recovery in passing the map, recommending action on JE

नक्शा पास कराने में अवैध वसूली पर साडा का अनुचर निलंबित, जेई पर कार्रवाई की संस्तुति

Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sada's retainer suspended for illegal recovery in passing the map, recommending action on JE
शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) में नक्शा स्वीकृत करने के नाम पर अवैध वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच में शिकायत की पुष्टि के बाद अनुचर को निलंबित कर दिया गया है। उसे निलंबन अवधि में मंडलायुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उधर, जेई के विरुद्ध भी निलंबन की संस्तुति के साथ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही उन पर भी कार्रवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन

चोपन से शक्तिनगर और दुद्धी तक का क्षेत्र साडा के दायरे में है। यहां सरकारी भूमि पर तेजी से अतिक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सौ रुपये के स्टांप पर जमीन का बैनामा कर दिया जा रहा है। यही नहीं भवन बनाने के लिए मानचित्र स्वीकृत कराने के नाम पर अवैध वसूली भी जोरों पर है। गत 29 मार्च को क्षेत्र के कुछ लोगों ने साडा के अध्यक्ष (मंडलायुक्त) को पत्र देकर इसकी शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि जेई और कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुचर मिलकर लोगों से अवैध वसूली करते हैं। वर्ष 2013 से अनुचर रामचंद्र यादव ने अपने घर में जेई विवेक कुमार का आवास बनाकर रखा है। जेई से मिलीभगत के कारण नक्शा स्वीकृत कराने के नाम पर लोगों से 60 से 80 हजार रुपये तक वसूले जाते हैं। रुपये न देने पर बेवजह ही नक्शा आवेदन को लंबित कर दिया जाता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने साडा के सचिव/एडीएम को जांच के निर्देश दिए। एसडीएम दुद्धी ने जांच के दौरान दोनों को नोटिस देकर पूछताछ की गई। जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर बतौर साडा सचिव एडीएम राकेश सिंह ने अनुचर रामचंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसे मंडलायुक्त कार्यालय से संबंद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। उधर, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने जेई विवेक कुमार के विरुद्ध भी गंभीर आरोपों में जांच के बाद निलंबन और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को पत्र प्रेषित किया है। इस कार्रवाई से साडा में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed