{"_id":"59c3fea24f1c1bac688b5c69","slug":"sacristy-in-sonebhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के शैलपुत्री स्वरूप की हुई पूजा-अर्चना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के शैलपुत्री स्वरूप की हुई पूजा-अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन राबर्ट्सगंज शीतला माता मंदिर में जुटी भीड़।
शारदीय नवरात्र के पहले दिन प्रतिपदा तिथि गुरुवार को जिले भर में मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र की प्रथम आराध्य देवी माता शैलपुत्री हैं। इन्हें सती, पार्वती, दुर्गा, उमा, गौरी आदि नामों से जाना जाता है। पर्वतराज की पुत्री होने के नाते इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। शैलपुत्री माता को लाल रंग सबसे प्रिय है। यहीं वजह है कि उन्हें देवी फूल चढ़ाया जाता है। या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्रोच्चार एवं जय माता दी के जयकारे से समूचे देवी मंदिर गुंजायमान रहे।
राबर्ट्सगंज नगर के मेन चौक स्थित शीतला माता मंदिर, दंडइत बाबा मंदिर परिसर स्थित मां काली मंदिर, नईबस्ती स्थित मां दुर्गा मंदिर, ब्रम्हबाबा की गली स्थित संतोषी माता मंदिर, ब्रम्हनगर स्थित दुर्गा मंदिर, अंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर, सातो माता मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पूजन-अर्चन के लिए तांता लगा रहा। घोरावल/शिवद्वार: शिवद्वार स्थित उमामहेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता पार्वती एवं भगवान शिवशंकर का दर्शन पूजन किया। घोरावल नगर में दुर्गा मंदिर, रामजानकी मंदिर, कडिय़ा स्थित कौलेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना किया। रेणुकूट: पिपरी रिहंद बांध के समीप वन देवी मंदिर पर पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दुद्धी: कस्बा स्थित मां काली मंदिर पर सुबह से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा शरहा। बभनी:: बाजार समेत चपकी, फरसाटोला, घघरी, चौना आदि गांवों में नवरात्र के पहले दिन देवी के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। चोपन: काली मंदिर एवं दुर्गा मंदिर के साथ ही कुड़ारी देवी धाम में नवरात्र के पहले दिन पूजन-अर्चन किया गया। डाला: वैष्णो देवी मंदिर पर नवरात्र के पहले दिन गुरुवार की सुबह से लेकर देर शाम तक पूजन-अर्चन करने वालों का तांता लगा रहा। इसी प्रकार से ओबरा, म्योरपुर, कोन, विंढमगंज, वैनी, खलियारी, रामगढ़, करमा, केकराही, मधुपुर, महुली, शाहगंज, चुर्क क्षेत्रों में भी नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन किया गया।