{"_id":"578e5e1b4f1c1b347fc4b746","slug":"rural-girls-will-build-self-sufficient","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण लड़कियों को बनाएंगे आत्मनिर्भर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण लड़कियों को बनाएंगे आत्मनिर्भर
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एनसीएल की ओर से झिंगुरदा में सोमवार की शाम नि:शुल्क जूट बैग निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे झिंगुरदा परियोजना क्षेत्र और आसपास के गांवों की युवतियां लाभान्वित होंगी। मुख्य अतिथि सुगंधा महिला समिति की अध्यक्ष नीरजा गोमास्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कहा कि जूट हमारे लिए प्राचीन समय से ही उपयोगी वस्तु रहा है। इससे बनने वाली वस्तुओं में हाथ की सफाई दिखती है, जिससे वह बहुत सुंदर लगती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यक्रम से प्रशिक्षित लड़कियां आकर्षक बैग बनाकर आय अर्जित कर सकेंगी। स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) एसके शाह ने कहा कि स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए उनका कौशल विकास जरूरी है। इसीलिए एनसीएल की झिंगुरदा परियोजना की ओर से सीएसआर के तहत बैग निर्माण, ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग, फैशन डिजाइनिंग, फ्लोरी कल्चर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। झिंगुरदा एम सरोनी, सुगंधा महिला समिति की सुधा मिस्त्री, जाहिरा खातून, ऋतु मुंशी आदि उपस्थित थीं।