फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rovers-Rangers training teaches to survive in adverse conditions

Sonebhadra News: विपरीत हालत में जीना सिखाता है रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण

Sun, 25 Feb 2024 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rovers-Rangers training teaches to survive in adverse conditions
ओबरा। राजकीय पीजी कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स विशेष प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह, किरन सिंह, शुभम सोनी ने पांच दिनों तक शिविरार्थियों को प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवन निर्वाह के गुर सिखाए। बिना बर्तन भोजन बनाने, टेंट व पुल बनाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि शिविर के माध्यम से प्रत्येक रोवर्स-रेंजर्स अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होता है। प्रत्येक रोवर्स रेंजर्स का दायित्व है कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें। कुछ ऐसी परिस्थितियां भी जीवन में आ सकती हैं, जिसमें संसाधनों का अभाव होता है। ऐसे वक्त में यह प्रशिक्षण ही कारगर होगा। कार्यक्रम में रोवर्स रेंजर्स ने भजन, लोकगीत, राष्ट्रीय गीत, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने संबंधित एकांकी प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत रोवर्स प्रभारी डॉ. राजेश प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन रेंजर्स प्रभारी डॉ. वैशाली शुक्ला ने किया। इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो डॉ. राधाकांत पांडेय, डॉ. महेंद्र प्रकाश, डॉ. एसके सैनी, डॉ. विकास कुमार, डॉ. महीप कुमार, प्रमोद केशरी, धर्मेंद्र कुमार, सैफुद्दीन, कुंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed