फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Robin reached Sonbhadra after traveling 1465 km by bicycle for saving environment

UP News: साइकिल से 1465 किमी की यात्रा कर सोनभद्र पहुंचे रॉबिन, पर्यावरण बचाने का संदेश लेकर कर रहे भारत भ्रमण

Fri, 28 Apr 2023 05:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Apr 2023 05:08 PM IST
सार

पर्यावरण बचाने का संदेश लेकर साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला युवक को सोनभद्र पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अब तक 14 राज्यों में 1465 किमी यात्रा कर चुके युवक ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण की अपील की।
 

विज्ञापन
Robin reached Sonbhadra after traveling 1465 km by bicycle  for saving environment
साइकिल से सोनभद्र पहुंचे रॉबिन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण बचाने का संदेश लेकर साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला युवक को सोनभद्र पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अब तक 14 राज्यों में 1465 किमी यात्रा कर चुके युवक ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण की अपील की।

विज्ञापन


इटावा जिले के निवासी रॉबिन सिंह पर्यावरण जनचेतना अभियान के अंतर्गत साइकिल यात्रा पर निकले हैं। इतिहास विषय से परास्नातक रॉबिन सिंह ने राबर्ट्सगंज स्थित आरएसएस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि देश में व्याप्त पर्यावरण प्रदूषण आज मानव समाज के लिए अभिशाप बन गया है और इससे पृथ्वी के समस्त जीवधारी पीड़ित हैं।
विज्ञापन


वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, प्रकाश प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण आदि के कारण मानव का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। आज आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण अधिक से अधिक करें एवं स्थानीय नदी, तालाबों को गंदगी मुक्त कर राष्ट्रीय का उन्मूलन करके पर्यावरण को प्रदूषण से बचाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजनारायन सिंह हत्याकांड में पूर्व मंत्री अंगद यादव समेत चार को उम्र कैद, दिनदहाड़े मारी गई थी गोली

कन्याकुमारी से शुरू की यात्रा

यात्रा का शुभारंभ 6 अक्टूबर 2022 को कन्याकुमारी से किया। उनका लक्ष्य देश के प्रत्येक राज्यों के प्रत्येक जनपदों में जाकर वहां निवास करने वाले लोगों के मध्य पर्यावरण के लिए जागृति पैदा करना है। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन 80 से 100 किलोमीटर तक साइकिल यात्रा करते हैं। अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश की 1465 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं।

इस अभियान को अपार जन समर्थन प्राप्त हुआ है। उम्मीद है कि इस प्रकार के जनसमर्थन से मेरा अभियान पूर्ण होगा। इनके सोनभद्र आगमन पर समाजसेवी नरेंद्र गर्ग, आशीष अग्रवाल, मनीष खंडेलवाल, मनोज जालान, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप जयसवाल, चंदन केसरी,उमेश कुमार, मनी केसरी, मंगल केसरी आदि ने पर्यावरण संरक्षण अभियान पर निकले रोबिन सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed