{"_id":"6256927d066c415891081a74","slug":"robbery-in-sonebhadra-in-daylight-rs-five-lakh-looted-from-accountant-of-jharkhand-cloth-merchant-police-start-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े वारदात: सोनभद्र में झारखंड के कपड़ा व्यापारी के मुनीम से तीन लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े वारदात: सोनभद्र में झारखंड के कपड़ा व्यापारी के मुनीम से तीन लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 13 Apr 2022 02:36 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:36 PM IST
सार
झारखंड के गढ़वा जिला निवासी कपड़ा व्यवसायी का मुनीम अपने सहयोगी के साथ विंढमगंज बाजार से गढ़वा लौट रहा था। कोन-विंढमगंज मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तीन लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी के मुनीम से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले में बुधवार को दिनदहाड़े लूट की वारादात को अंजाम दिया गया। कोन-विंढमगंज मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने झारखंड के कपड़ा व्यापारी के मुनीम से तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। एएसपी और सीओ ने पीड़ित मुनीम और उसके सहयोगी से पूछताछ की। पीड़ित की तहरीर पर कोन थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
झारखंड के गढ़वा जिला निवासी विजय कुमार कपड़े के थोक व्यवसायी हैं। उनका मुनीम विष्णु साव अपने सहयोगी तारिक अहमद के साथ हर सप्ताह की तरह तगादे के लिए आए थे। कोन, दुद्धी, विंढमगंज बाजार के दुकानदारों से पैसा लेने के बाद दोनों वापस गढ़वा लौट रहे थे।
विज्ञापन
कोन-विंढमगंज के बीच पहाड़ी मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने दोनों से तीन लाख रुपये लूट लिए। मुनीम के मुताबिक दो बाइक पर छह बदमाश सवार थे। उनके पास असलहा भी था। मुनीम की सूचना पर पहुंचे व्यापारी ने विंढमगंज थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। लूट की खबर मिलते ही खलबली मच गई।
विज्ञापन
एएसपी, सीओ ओबरा शंकर प्रसाद मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी ली। विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि घटना विंढमगंज क्षेत्र से लगभग पांच किलोमीटर दूर कोन थाना क्षेत्र में हुई है। मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मामले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।