फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Robbery by breaking lock of teacher's house

अध्यापक के घर का ताला तोड़कर चोरी

Mon, 23 Nov 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Robbery by breaking lock of teacher's house
दुद्धी। नगर के वार्ड नंबर दो स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक देवनारायण कुशवाहा के घर का ताला तोड़कर चोर आभूषण एवं लैपटॉप सहित नकद उठा ले गए।
विज्ञापन

अध्यापक देवनारायण के मुताबिक वे छठ पूजा करने अपने ससुराल झारखंड पूरे परिवार के साथ गए हुए थे। शाम को जब यहां लौटे तो घर के भीतर का दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ मिला और कमरे में सामान बिखरा हुआ था। यह देखकर घरवाले अवाक रह गए। जब घर में अंदर घुसे और सामानों की मिलान किया तो पता चला कि सोने का दो कान का झुमका, दो सोने का नाक का किल, एक पायल, लैपटॉप और सात हजार रुपये नकद के अलावा अन्य कीमती सामान चोरी हुई है। पीड़ित के मुताबिक एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण व सामान चोरी हुआ है। उधर चोरी की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने मौका मुआयना किया। उन्होंने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed