{"_id":"01650df244b64627b7764eae496e10e5","slug":"roadways-bus-after-being-crushed-by-the-death-of-the-student-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से कुचलकर छात्र की मौत, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस से कुचलकर छात्र की मौत, बवाल
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
काशी मोड़ के पास शनिवार की सुबह विंध्यनगर डिपो की बस से कुचलकर साइकल सवार छात्र की मौत हो गई। मृतक घर का इकलौता चिराग था। इससे खफा छात्रों-ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ की।
पांच घंटे तक रीवा-रांची मार्ग पर आवागमन ठप कर दिया। शव उठाने पहुंची पुलिस से लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। वे मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने, मृतक के पिता को नौकरी देने, पटरियां दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे।
दाह-संस्कार के लिए आर्थिक मदद, एफआईआर दर्ज करने और समुचित मुआवजे के आश्वासन पर किसी तरह प्रदर्शनकारी शांत हुए।
जुगैल थाना क्षेत्र के बेलगढ़ी निवासी रामनिवास (15) पुत्र गोलई गुर्जर सप्ताह भर पूर्व अनपरा स्थित जीआईसी में पढ़ने के लिए आया था। दो दिन पूर्व उसने कक्षा नौ में प्रवेश भी ले लिया था।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे कालेज पढ़ने के लिए साइकल से जा रहा था। रीवा-रांची मार्ग से होते हुए जैसे ही काशी मोड़ से पहले होंडा एजेंसी वाले मोड़ पर स्थित पुलिया से होकर गुजरा,
पीछे से आ रही रोडवेज बस उसे कुचलते हुए निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोगों ने बस का पीछा कर अनपरा परियोजना के गेट नंबर दो के पास रोक लिया,
लेकिन चालक-परिचालक चकमा देकर भाग निकले। इससे खफा लोगों ने बस के साथ ही कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा लिया।
उधर, हादसे से खफा दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए और घटनास्थल के पास रीवा-रांची मार्ग पर जाम लगा दिया। शव को कब्जे में लेने पहुंचे एसआई डीपी सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों को शव उठाने से रोक दिया।
जिला पंचायत सदस्य बालकेश्वर सिंह, सहयोग संगठन के सचिव पंकज मिश्रा, बेलवादह प्रधान हरदेव सिंह, पूर्व मंत्री केएन सिंह यादव आदि के समझाने-बुझाने और दाह-संस्कार के लिए आर्थिक मदद देने पर दोपहर में लोग शांत हुए।