फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   road accident near Madhupur flyover two dead including an elderly woman two injured in sonbhadra

हाईवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग समेत दो की मौत, बच्चा और महिला घायल

Wed, 05 Aug 2026 04:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 05 Aug 2026 04:44 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में मधुपुर फ्लाईओवर के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए।

विज्ञापन
road accident near Madhupur flyover two dead including an elderly woman two injured in sonbhadra
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर मधुपुर फ्लाईओवर के समीप बंतरा गांव के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए।

विज्ञापन


क्या है मामला
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परही गांव निवासी सुभाष यादव (27) पुत्र रमेश यादव अपनी रिश्तेदारी में सुकृत गए थे। वहां से तेतरा देवी (70) पत्नी स्व. छोटक, एक महिला और सात वर्षीय आर्यन के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर मधुपुर लौट रहे थे। फ्लाईओवर के समीप पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में सुभाष यादव और तेतरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला और बच्चा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुकृत पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बची महिला ने पुलिस को बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन काले रंग की बस थी, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed