{"_id":"616952c59a544401e35de144","slug":"road-accident-in-sonebhadra-one-person-killed-and-two-people-injured-after-overspeed-bolero-hit-his-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: बाजार से घर लौट रहे बाइक सवारों को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: बाजार से घर लौट रहे बाइक सवारों को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Fri, 15 Oct 2021 03:37 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 15 Oct 2021 03:37 PM IST
सार
सोनभद्र के भरसही गांव निवासी गुड्डू (48), अमरेश (40) और संतोष (40) राबर्ट्सगंज बाजार से एक ही बाइक पर बैठ अपने घर की ओर जा रहे थे। सोनारी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डू की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
विस्तार
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। हादसा बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे हुआ।
विज्ञापन
भरसही गांव निवासी गुड्डू (48), अमरेश (40) और संतोष (40) राबर्ट्सगंज बाजार से एक ही बाइक पर बैठ अपने घर की ओर जा रहे थे। सोनारी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार और भाग निकला। घटना में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान गुड्डू की मौत हो गई । मृतक और घायल मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक और घायलों के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी रही।
विज्ञापन