{"_id":"61dbb7cb83af4a31872aa379","slug":"road-accident-in-sonebhadra-one-laborers-died-one-injured-after-bike-fell-in-river-while-returning-from-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: पावर प्लांट से घर जा रहे कर्मियों की बाइक नदी में गिरी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: पावर प्लांट से घर जा रहे कर्मियों की बाइक नदी में गिरी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Mon, 10 Jan 2022 10:06 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:06 AM IST
सार
सोनभद्र के चपकी निवासी सुदामा प्रसाद (30) और रामलगन (40) बीजपुर पावर प्लांट में काम करते थे। रविवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : social media
विस्तार
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के ठुरुक्की गांव के समीप बाइक सवार दो युवक नदी में गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चपकी निवासी सुदामा प्रसाद (30) पुत्र रामजी वियार और रामलगन (40) पुत्र दादू निवासी रविवार रात बीजपुर पावर प्लांट से काम करके घर जा रहे थे।
विज्ञापन
ठुरुक्की गांव के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में सुदामा की मौत हो गई जबकि रामलगन को गंभीर चोटें आई। पीछे से आ रहे मजदूरों ने देखा तो जरिए परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद सुदामा के भाई श्रीराम, मनोज कुमार अन्य ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों को पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने सुदामा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रामलगन का उपचार चल रहा है। मौत की खबर सुनते ही घर पर कोहराम मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय हमराही के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन