फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in sonbhadra Woman fell on road after jumping from bike died in front of son

दर्दनाक: बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, बेटे के सामने तोड़ा दम

Sun, 18 Jun 2023 02:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Jun 2023 02:00 PM IST
सार

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर पटवध गांव के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। 

विज्ञापन
Road accident in sonbhadra Woman fell on road after jumping from bike died in front of son
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर पटवध गांव के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा पुत्र बाल-बाल बच गया। टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


चोपन नगर स्थित काली मंदिर के पुजारी के परिवार की दुर्गावती देवी पत्नी कमलेश तिवारी (42) अपने पुत्र रिशु तिवारी के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज स्थित भवानीपुर गांव जा रही थी। पटवध स्थित नाले पर पुलिया पार करने के बाद अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन


पीछे से आ रहे वाहन का पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया। सिर में गंभीर चोट से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: प्राइवेट बस-ट्रक की टक्कर में घायल वृद्धा की मौत , छह अभी भी अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में बाइक चला रहा पुत्र रिशु तिवारी बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed