फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   road Accident in sonbhadra Two bikes collide one man dead two people referred not wearing helmet

UP Accident: सोनभद्र में दो बाइक की टक्कर, एक की मौत, दो युवक रेफर; हेलमेट न लगाना पड़ गया भारी

Sun, 11 May 2025 03:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 11 May 2025 03:26 PM IST
सार

Accident News: हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज शुरू हो गया।

विज्ञापन
road Accident in sonbhadra Two bikes collide one man dead two people referred not wearing helmet
बिलखती महिलाएं और चिंतामणी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र में अनपरा थानाक्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर करहिया में रविवार की सुबह दो बाईक की आपस में टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरे बाईक पर सवार दो युवकों के पैर फ्रैक्चर हो गए।

विज्ञापन




घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। 

थानाक्षेत्र के बैरपान निवासी चिंतामणी यादव (40) पुत्र ऋचक रविवार की सुबह अनपरा बाजार दूध बांटकर अपने घर वासप लौट रहा था। उसी समय विंढमगंज थानाक्षेत्र के कचनरवा निवासी हरीदास यादव पुत्र रामवृक्ष (22) और सूका पुत्र सिरेंद्र (18) कचनवरा से काशीमोड़ स्थित हीरो बाईक एजेंसी पर बाइक सर्विसिंग कराने जा रहे थे।
विज्ञापन


दोनों करहिया पहुंचे तो हरीदास ने ट्रक के पीछे से निकलने के लिए ओवरटेक किया। सामने से आ रही चिंतामणी यादव की बाईक से उसकी तेज टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाईक सवार सड़क के दोनों ओर छिटक गए। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

एंबुलेंस की मदद से तीनो घायलों को डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां डाॅक्टर ने चिंतामणी यादव को मृत घोषित कर दिया। हरीदास और सूका का पैर फ्रैक्चर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों बाईक चालकों ने हेलमेट नही पहना हुआ था। 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर हेलमेट पहना होता तो चिंतामणी की जान बच जाती। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिंतामणी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

चितामंणी यादव हिंडालको रेणुसागर में ठेकेदार के यहां कैजुअल नौकरी करता था। साथ ही घर में दूध का करोबार भी था। तीन भाईयों में वह सबसे बड़ा था। उसके दो लड़कें हैं। बड़ा सुनील यादव और छोटा आजाद यादव। मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दोनों को संभाल रहें थी।

वहीं, हरीदास यादव की एक जून को शादी है। ससुराल वालों की ओर से उसे एक माह पूर्व मोटरसाइकिल मिली थी। उसी की सर्विसिंग कराने के लिए वह कचनवरा से अनपरा के काशीमेाड़ स्थित हीरो एजेंसी जा रहा था। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। हरीदास व उसके साथी का पैर फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed