{"_id":"6a3a260dc3891e711c0218c0","slug":"road-accident-in-sonbhadra-trader-died-after-hit-by-pickup-truck-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत, टहलते समय हुआ हादसा; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत, टहलते समय हुआ हादसा; परिवार में मचा कोहराम
Tue, 23 Jun 2026 11:52 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:52 AM IST
सार
Sonbhadra News: जिले के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बीआरसी के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार की पिकअप ने व्यापारी को टक्कर मार दी, हादसे में व्यापारी की मौत हो गई। वह टहलने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से व्यापारी गिरवर प्रसाद (47 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार बभनी निवासी व्यापारी गिरवर प्रसाद पुत्र विरझू प्रसाद मंगलवार की सुबह करीब 4.45 बजे रोज की तरह टहलने निकले थे। बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बीआरसी के समीप रेणुकूट की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घायल गिरवर प्रसाद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: 'हम 15 साल की किशोरी का भी गर्भपात करा देते हैं, बच्चा हुआ तो अच्छे पैसे मिलते'; स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। पुलिस दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।