फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   road Accident in sonbhadra Tipper and pickup collide driver trapped inside dies

UP Accident: टीपर और पिकअप में टक्कर, अंदर फंसे चालक की मौत; बचाने से पहले चंद मिनट में थम गई सांसें

Fri, 23 May 2025 05:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 23 May 2025 05:44 PM IST
सार

UP Accident News: यूपी के सोनभद्र में दर्दनाक हादसे में चालक की माैत हो गई। वह काफी समय से पिकअप के अंदर फंसकर कराहता रहा। लोग उसे बचाने की मशक्कत कर रहे थे लेकिन असफल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
road Accident in sonbhadra Tipper and pickup collide driver trapped inside dies
हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया-जुगैल मार्ग पर शुक्रवार की सुबह टीपर और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक ने दम तोड़ दिया। वह काफी देर तक केबिन में ही फंसा रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताते हैं कि एक टीपर शुक्रवार की सुबह सिंदुरिया से जुगैल की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से सिंदूरिया पेट्रोल पंप के पास टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


पिकअप चालक अंदर ही फंसा रह गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक की पहचान रामबली (45) के रूप में हुई। वह कोटा ग्राम पंचायत के रानीताली का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed