फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in sonbhadra Student riding bicycle stuck in bus and dragged for 50 meters

हादसे में बच्चे की मौत: बस में फंसकर 50 मीटर तक घिसटता रहा साइकिल सवार छात्र, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 15 Dec 2022 08:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Dec 2022 08:35 PM IST
सार

राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर खरुआंव गांव के पास गुरुवार को निजी बस की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। बस में फंसकर करीब 50 मीटर तक छात्र घिसटता रहा। 

विज्ञापन
Road accident in sonbhadra Student riding bicycle stuck in bus and dragged for 50 meters
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर खरुआंव गांव के पास गुरुवार को निजी बस की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण बस चालक पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद शाम करीब छह बजे जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


खरुआंव गांव निवासी नागेंद्र यादव का पुत्र भूपेंद्र यादव (13) घोरावल नगर स्थित सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा-सात में पढ़ता था। गुरुवार दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्र साइकिल से अपनी पटरी पर जा रहा था।

विज्ञापन

हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार

उसी दौरान घोरावल की तरफ से आ रही तेज गति से आ रही निजी बस ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। बस में फंसकर करीब 50 मीटर तक छात्र घिसटता रहा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों ने बस का पीछा किया लेकिन बस निकल चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और ड्राइवर की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम श्याम प्रताप सिंह, सीओ संजीव कटियार, प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर सोनांचल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी मौर्या भी मौके पर पहुंचे। मृतक भूपेंद्र दो भाइयों में छोटा था।

अधिकारियों के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। शाम करीब 6 बजे को जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्रवाई में जुट गई। 
प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पिता नागेंद्र यादव की तहरीर पर अज्ञात बस चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे में शामिल बस को शाहगंज में पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, युवक की मौत

 जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी खास गांव के टोला दूपटिया में स्कूल के पास बृहस्पतिवार की भोर में अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घंटों तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार हरिप्रसाद (40) पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम पंचायत जुगैल के टोला बहेराडाड़ का रहने वाला था। वह किसी काम से चोपन गया था। भोर करीब चार बजे वहां से वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में अगोरी गांव में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर मौत हो गई। अलसुबह कुछ लोगों ने सड़क पर उसे मृत हाल में देख ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान राम प्रताप साहनी ने थाना जुगैल को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अभय सिंह यादव ने शव को कब्जे में लिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विनोद सोनकर का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed