फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road Accident in Sonbhadra Head constable died due to hit by truck while returning home

Sonbhadra: ट्रक की चपेट में आने से हेड कांस्टबेल की मौत, अवकाश खत्म होने के बाद थाने पर लौट रहे थे

Wed, 01 Mar 2023 08:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Mar 2023 08:46 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के बारा गांव निवासी देवेंद्र कुमार (38) सोनभद्र के बभनी थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बुधवार शाम राबर्ट्सगंज से वह बाइक से घर जा रहे थे।  बग्घानाला के पास ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
Road Accident in Sonbhadra Head constable died due to hit by truck while returning home
ट्रक की चपेट में आई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बग्घानाला के पास बुधवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठे एक वृद्ध को चोट आई। उन्हें चोपन सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के गहमर थाना अंतर्गत बारा गांव निवासी देवेंद्र कुमार (38) पुत्र नथुनी राम बभनी थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बुधवार को राबर्ट्सगंज से वह बाइक से बभनी जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर बभनी निवासी अनिल कुमार जायसवाल (60) भी सवार थे। दोनों बग्घानाला के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे अनिल कुमार को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों से सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत मौके पर पहुंचे। तत्काल घायल को चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिसकर्मी के मौत की खबर पाकर बभनी एसओ अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भरत यादव, अक्षय कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि देवेंद्र अवकाश पर अपने घर गए थे। अवकाश के बाद बभनी थाने पर लौट रहे थे। देवेंद्र की नियुक्त वर्ष 2011 में कांस्टेबल के पद पर हुई थी। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार वालों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 

सड़क हादसे में डाला वैष्णो धाम दर्शन करने जा दंपती और बेटा घायल

करमा थाना क्षेत्र के केकराही रेलवे क्रॉसिंग के समीप मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर बुधवार को टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती व बालक घायल हो गए। उन्हें केकराही पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह वैष्णो देवी के दर्शन करने डाला जा रहे थे। मां की गोद में बैठा दो वर्षीय मासूम बाल-बाल बच गया।

क्षेत्र के गांव बैडाड़ निवासी विश्वास मौर्या (30) अपनी पत्नी पूनम (28) व बच्चे प्रिंस (9) वर्ष के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने डाला जा रहे थे। केकराही रेलवे क्रासिंग के पास सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विश्वास को दाहिने पैर और सिर में गंभीर चोट आई। वहीं पत्नी पूनम का दाहिना हाथ व सिर जख्मी हुआ।

बेटा प्रिंस को भी सिर में चोट आई, जबकि पूनम की गोद में बैठा दो वर्षीय मासूम पूरी तरह सुरक्षित है। भाजपा नेता विपिन तिवारी ने लोगों के मदद से घायलों को पीएचसी केकराही में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर है।

पिकअप पलटने से दो मजदूरों की मौत

Road Accident in Sonbhadra Head constable died due to hit by truck while returning home
पलटी पिकअप - फोटो : सांकेतिक

सोनभद्र जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बुधवार सुबह पिकअप पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में दर्जन भर से अधिक घायल श्रमिकों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मजदूर चितरंगी के ग्रामीण इलाके से मोरवा आ रहे थे। हादसा मोरवा थाना क्षेत्र के बरवानी तिराहे के पास हुआ।

रोज की तरह ग्रामीण अंचल सोठिया, देवरी, चितरंगी से पिकअप में सवार हो मजदूर मोरवा आ रहे थे। बरवानी तिराहा के कुछ दूर आगे तेज रफ्तार पिकअप का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में महिला मजदूर सुशीला अगरिया (30) व तिलकधारी गोंड (40) दोनों निवासी चितरंगी की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना में 10 से अधिक मजदूर घायल हुए।

चालक ददई सिंह गोंड घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मोरवा एसडीओपी राजीव पाठक, निरीक्षक यूपी सिंह, गोरबी चौकी प्रभारी शीतला यादव पुलिस एवं एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी मोरवा भेजा गया। छह मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed