UP: ट्रेलर में धमाका, आग में तड़पती रही जान, भाई की आंखों के सामने जिंदा जल गया चालक; सोनभद्र में हुआ हादसा
Accident News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर ट्रेलर के साथ हादसा होते ही आसपास के लोग जुट गए। मशक्कत के बाद दो युवकों को वाहन से बाहर निकाल लिया गया। तब तक ट्रेलर में आग लग गई। इस हादसे में चालक की जलकर माैत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र रनटोला में जमतीहवा नाला के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। उसमें फंसे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रेलर को बाहर निकलवाने के साथ जाम हटाने का प्रयास करने लगे।
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र रनटोला में जमतीहवा नाला पर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। उसमें फंसे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को बाहर निकलवाने के साथ जाम खुलवाने का प्रयास तेज कर दिया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र रनटोला में जमतीहवा नाला पर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर नाले में गिर जाने से उसमें फंसे चालक बाबूलाल पनिका (22) पुत्र पारस निवासी बोझ, थाना नौगढ़ (चंदौली) की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों में मचा कोहराम
हादसे के वक्त ट्रेलर में बाबूलाल का चचेरा भाई नीतीश और मनीष मौजूद थे। मृतक के भाई नीतीश की मानें तो ट्रेलर पर रायगढ़ से एंगल लाद वह लोग वाराणसी के लिए निकले थे। वह जैसे ही जमतीहवा नाला के पास पहुंचे थे कि ट्रेलर का पीछे का हिस्सा खुल गया।
इससे ट्रेलर के आगे के हिस्से की गति तेज हो गई और वह सीधे नाले में जा गिरा। नाले में गिरने के दौरान ट्रेलर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक उसी में फंसा रहा गया। उसमें सवार दो अन्य लोगों बाहर निकाला गया।
घटना के बाद सड़क पर एंगल बिखर गया था। इसकी वजह से जाम लग गया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वाहन में तब तक आग लग चुकी थी।
स्थानीय लोगों ने दो युवकों को बचाया
आग लगने की वजह से चालक को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने क्रेन के माध्यम से ट्रेलर को बाहर निकलवाने के बाद चालक के शव को भी निकलवाया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
निकाल रे निकाल... ना त मर जाईब रे...
म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला के जमतीहवा नाला में ट्रेलर में फंसे चालक बाबूलाल पनिका अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगाता रहा। अंततः उसकी मौत हो गई। ट्रेलर में फंसने की वजह से उसे मौके पर मौजूद लोग नहीं निकाल सके। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह लगातार निकाल रे, निकाल ना त मर जाईब रे... कहता रहा, लेकिन उसे लोग नहीं निकाल सके। जब तक क्रेन आता, तब तक उसने दम तोड़ दिया था।