फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   road Accident in sonbhadra Bolero returning Maha Kumbh for people injured one man critical condition

UP : महाकुंभ से लौट रही बोलेरो के साथ हादसा, चीख-पुकार सुन बचाने दाैड़े लोग, चार घायल; एक की हालत गंभीर

Mon, 20 Jan 2025 01:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 01:59 PM IST
सार

Sonbhadra News : यूपी के सोनभद्र में हादसे की सूचना मिलते ही माची थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। चार लोगों को बोलेरो से बाहर निकाला गया। उनको स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
road Accident in sonbhadra Bolero returning Maha Kumbh for people injured one man critical condition
हादसे के बाद बोलेरो के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in UP : सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर सोमवार को एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया गया।

विज्ञापन


माची थाना क्षेत्र के सुअरसोत गांव से एक ही परिवार के 6-7 लोग बोलेरो से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। वापसी के दौरान सोमवार तड़के करीब चार बजे रायपुर थाना क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर पटवध मोड़ के पास बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दुर्गावती (50), कबूतरी (58), गुप्तेश्वर (38) और रामचंद्र (60) को जिला अस्पताल रेफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामचंद्र की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed